क्या आप बिहार के रहने वाले हैं और अपने लिए EWS प्रमाण पत्र बनवाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं? अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है! बिहार सरकार ने आपकी सुविधा के लिए Bihar RTPS पोर्टल Service Plus Bihar पर Bihar EWS Certificate Online Apply | EWS प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा शुरू कर दी है। इस लेख के माध्यम से हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आप घर बैठे आसानी से EWS प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं।
EWS प्रमाण पत्र यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रमाण पत्र कई कारणों से महत्वपूर्ण है:
- सरकारी योजनाओं में लाभ: केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं चलाती हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए EWS प्रमाण पत्र अनिवार्य होता है।
- शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण: कई शैक्षणिक संस्थानों में EWS वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षण का प्रावधान होता है। इस आरक्षण का लाभ उठाने के लिए EWS प्रमाण पत्र आवश्यक होता है।
- सरकारी नौकरियों में आरक्षण: केंद्र और राज्य सरकार की नौकरियों में भी EWS वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान होता है। इस आरक्षण का लाभ उठाने के लिए EWS प्रमाण पत्र अनिवार्य होता है।
- अन्य लाभ: EWS प्रमाण पत्र के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को कई अन्य लाभ मिल सकते हैं जैसे कि छात्रवृत्ति, ऋण आदि।
Bihar RTPS पोर्टल के फायदे:
- समय की बचत: आपको EWS प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अंचल/ब्लॉक अथवा सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।
- आसान प्रक्रिया: RTPS Bihar | Service Plus Online Bihar पर ऑनलाइन EWS प्रमाण पत्र हेतु आवेदन करना बहुत ही आसान है।
- पारदर्शिता: आप अपनी आवेदन की स्थिति RTPS Bihar | Service Plus Online Bihar पर ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
बिहार सरकार ने अब EWS प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान की है। अब आप घर बैठे ही Bihar RTPS की वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
Step-1 : Bihar RTPS वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आपको Bihar RTPS की आधिकारिक वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाना होगा।
Step-2 : आवेदन विकल्प चुनें: होम पेज पर आपको “लोक सेवाओं का अधिकार की सेवाएँ” दिखाई देगा उसके निचे आपको “” का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करने के बाद, “आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आय और संपत्ति प्रमाण-पत्र का निर्गमन” के विकल्प पर क्लिक करें।


Step-3 : स्तर का चयन करें: यहां आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे – ब्लॉक स्तर, अनुमंडल स्तर, या जिला स्तर। जिस स्तर के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं, उसका चयन करें।

Step-4 : आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, स्थायी पता के साथ-साथ वार्षिक आय भी भरना होगा, सभी अनिवार्य खाना (*) को ध्यानपूर्वक भरना होगा। सुनिश्चित करें कि आपने सभी जानकारी सही-सही भरी है।

Step-6 : फॉर्म भरने के बाद, आपको अपनी एक हालिया पासपोर्ट साइज फोटो को स्कैन करके अपलोड करना होगा। फ़ोटो की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए ताकि EWS प्रमाण पत्र पर आपका फोटो स्पष्ट रूप से छप सके। उसके आगे आपको परिवार का कुल आय / Total Income of Family (₹) (*) लिखना जो की अनिवार्य है, जितना आय/Income आपके आय प्रमाण पत्र अंकित है वही यहाँ लिखना, है उसके आगे बढ़ने पर आपके सामने एक स्वयं शपथ पत्र खुल जायेगा उसपर “I Agree” पर चेक करके आगे बढ़ना है।

Step-5 : EWS प्रमाण पत्र हेतु आवेदन देने से पहले ये सुनिश्चित होलें की आपका (निवास/आवासीय/आय अथवा जाति) प्रमाण पत्र बना हुआ है। अन्यथा आपका आवेदन रद्द कर दिया जायेगा, EWS प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सम्बंधित ब्लॉक / अंचल में हार्ड कॉपी में स्वयं उपस्थित होकर दस्तावेज जमा करना होगा। नहीं तो आपका आवेदन रद्द कर दिया जायेगा। (सरकार के नियमानुसार विवाहित महिला का EWS प्रमाण पत्र महिला के पति के घर से बनेगा, जबकि उसी महिला का जाति प्रमाण पत्र उसके मायके से बना होना चाहिय।)

Step-7 : फोटो अपलोड करने के बाद, आपको “Proceed” या “आगे बढ़ें” बटन पर क्लिक करना होगा। यह आपको अगले चरण में ले जाएगा। (इस बात का हमेशा ख्याल रखे की आपको आवेदन करते समय अपना आधार नंबर नहीं डालना है, यदि आप EWS प्रमाण पत्र हेतु आधार नंबर डाल देते है तो आपको दस्तावेज या डॉक्यूमेंट अपलोड करने का आप्शन नहीं आयेगा और आपका RTPS Bihar EWS Certificate हेतु आवेदन रद्द हो जायगा)

Step-8 : अब आपको “Attach Annexure” या “अनुलग्न जोड़ें” विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां आपको वे सभी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे जो आवेदन के लिए आवश्यक हैं। इन दस्तावेज़ों में आपका पहचान प्रमाण, निवास प्रमाण, आय, जाति प्रमाण पत्र और अन्य कोई डॉक्यूमेंट है तो एक ही PDF फाइल बनकार अपलोड कर सकते हैं।

Step-9 : फ़ाइल अपलोड करने के बाद, Save Annexure बटन पर क्लिक करें ताकि आपका दस्तावेज़ सेव हो जाए।
Step-10 : यदि सब कुछ सही है, तो आप Final Submit बटन पर क्लिक करें। इसके बाद, आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।
ध्यान दें:
- सभी दस्तावेज़ों को PDF या JPEG फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
- दस्तावेज़ों का साइज़ अधिक न हो, ताकि उन्हें आसानी से अपलोड किया जा सके।
- सभी जानकारी और दस्तावेज़ों को ध्यानपूर्वक जांच लें, क्योंकि एक बार आवेदन सबमिट हो जाने के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।
अतिरिक्त सुझाव:
- आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें।
- इंटरनेट कनेक्शन स्थिर होना चाहिए ताकि आवेदन के दौरान कोई समस्या न आए।
- यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है, तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
इन चरणों का पालन करके आप आसानी से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
- निर्वाचन पहचान पत्र
- मतदाता पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- सर्विस पहचान पत्र (केंद्र, राज्य, सार्वजानिक)
- पासबुक (फोटो सहित बैंक/ डाकघर द्वारा जारी)
- स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी)
- स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी)
- पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित)
- सरकारी पहचान पत्र (सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी)
RTPS Bihar | Service Plus Bihar Onine में आवेदन के SUBMIT होने के बाद, EWS प्रमाण पत्र प्राप्त करने में समय सीमा 30 कार्य दिवस है, परन्तु EWS प्रमाण पत्र बनने में 15 से 30 कार्य दिवस का समय लग सकता है।
हमें उम्मीद है कि इस जानकारी से आपको बिहार EWS प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में मदद मिलेगी। ऊपर बताए गए चरणों का पालन करके आप आसानी से घर बैठे अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है तो बेझिझक हमें ईमेल के माध्यम bihar.rtps.com@gmail.com पूछें। हमारी टीम आपको मदद करने के लिए हमेशा तैयार है।
क्या आपने अभी तक बिहार EWS प्रमाण पत्र के लिए आवेदन नहीं किया है? ऊपर दिए गए निर्देशों का पालन करके आज ही अपना आवेदन करें और इस सुविधा का लाभ उठाएं। अगर आपको किसी भी तरह की सहायता चाहिए तो हमसे संपर्क करें।