APAAR का पूरा नाम Automated Permanent Academic Account Registry (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) है। इसे भारत सरकार ने सभी छात्रों के लिए एक अनूठी पहचान संख्या के रूप में पेश किया है। यह एक तरह का डिजिटल आईडी कार्ड है जो छात्र की शैक्षणिक यात्रा को शुरू से अंत तक ट्रैक करता है। इसे सरकार ने ‘एक राष्ट्र, एक छात्र आईडी’ कार्यक्रम के तहत शुरू किया है। यह नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है।
APAAR ID क्यों जरूरी है?
- एक राष्ट्र, एक छात्र ID: यह सरकार की ‘एक राष्ट्र, एक छात्र आईडी’ पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सभी छात्रों के लिए एक समान पहचान प्रणाली बनाना है।
- शैक्षणिक रिकॉर्ड: APAAR ID छात्र के सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड को एक जगह पर संग्रहित करता है, जैसे कि मार्कशीट, डिग्री, और अन्य प्रमाणपत्र।
- पारदर्शिता: यह शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाता है और छात्रों की शैक्षणिक जानकारी को सुरक्षित रखता है।
- सुविधा: छात्रों को भविष्य में नौकरी या उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करते समय कई दस्तावेजों को ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
- डिजिटल इंडिया: यह भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम है।
APAAR ID किसके लिए है?
APAAR ID भारत के सभी छात्रों के लिए है, चाहे वे किसी भी स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हों। यह एक जीवन भर की पहचान है जो छात्र की शैक्षणिक यात्रा के साथ विकसित होती रहती है।
APAAR ID बनाने के लिए क्या करें?
APAAR ID बनाने की प्रक्रिया आमतौर पर स्कूल या कॉलेज द्वारा ही की जाती है। छात्रों को कुछ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि जमा करने होते हैं। परन्तु अब छात्र खुद से कुछ Step का पालन कर के APAAR ID (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) बना सकते हैं।
आप अपने स्कूल या कॉलेज से संपर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आप भारत के किसी भी राज्य निवासी है और अपने लिए APAAR ID बनाना चाहते है? भारत सरकार ने APAAR ID के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू कर दी है। अब आप घर बैठे ही APAAR ID की जानकारी APAAR ID की वेबसाइट जैसा ऊपर दिखाया गया उसपर जाकर प्राप्त सकते हैं।
आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
Step-1 : APAAR ID बनाने के लिए वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आपको APAAR ID पंजीयन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.abc.gov.in/ पर जाना होगा।
Step-2 : आवेदन विकल्प चुनें: होम पेज पर आपको “My Account“ दिखाई देगा उसके निचे आपको “Student” का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें। आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।


Step-3 : APAAR ID हेतु पंजीयन करें: यहां आपको “मोबाइल संख्या एवं पिन“ डालने का आप्शन होगा अगर आपका DigiLocker में पहले से ID बना है तो“मोबाइल संख्या एवं पिन“ डालकर आप Sign In हो जायेंगे अन्यथा आपको Sign Up के विकल्प दिखाई देगा उसपर क्लिक करें।

Step-4 : आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। जिसमे आपको सबसे पहले अपना “Mobile Number” डालकर “Generate OTP” पर क्लिक करें आपके मोबाइल पर OTP आएगा उसको डालकर सभी अनिवार्य (*) कॉलम को भरके “Verify” पर Click करना है, आपका DigiLocker ID बन जायेगा।

Step-5 : आपके फॉर्म में आपको “Sign in Your Account” फॉर्म खुलेगा, यहाँ आपको “पंजीकृत मोबाइल नंबर” और “पिन” डालकर PIN Verify को Authentication के बाद I Consent पर (✔) कर के Sign In कर लें। आगे आपको एक फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको Purpose (Education) करके Allow कर देना हैI



Step-6 : अब अबके सामने के KYC फॉर्म खुलेगा जहाँ आपको “Student ID” में “Aadhar“ को चुन के “Proceed with KYC” बटन पर क्लिक करना होगा। आगे आपको एक फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको “Aadhar Number” डालना होगा। (इस बात का हमेशा ख्याल रखे की आपके आधार नंबर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP जायेगा, उसके बाद आप Verify पर क्लिक करदें, आपका DigiLocker पंजीयन हो जायगा।



Step-7 : अब आपको “DigiLocker” के अधिकारिक वेबसाइट “digilocker.gov.in“ पर जाना होगा। यहां आपको Sign In पर क्लिक करना है।

Step-8 : आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको DigiLocker हेतु पंजीकृत मोबाइल नंबर देने के बाद आप “Next” पर क्लिक करें, आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, OTP डालने के बाद Submit पर क्लिक करें।


Step-9 : आपका “DigiLocker” Sing In हो जायेगा, आपने पहले से अगर आप अपने DigiLocker इस्तेमाल पहले से लाभ ले चुके है तो आपका सेवा Your Issuer Documents में दिखाई देगा, अगर आप पहली बार बना रहे है तो आपको “Search Documents” बटन पर क्लिक करें। आपके सामने Search Box खुलेगा, Search Box जैसे आप APAAR टाइप करेंगे उसके नीच अपार बॉक्स खुल जायेगा, उसपर आपको क्लिक करना है।



Step-10 : आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको सभी अनिवार्य कॉलम (*) में सही सही जानकारी भरनी है, उसके बाद “Get Document” पर क्लिक कर दें, आपका “APAAR ID” बन जायेगा।

Step-11 : आपके सामने APAAR ID बन कर आ जायेगा, उसके बाद “Download” बटन पर क्लिक करके , अपना “APAAR ID” डाउनलोड कर सकते हैं।


Step-9 : यदि सब कुछ सही है, तो आपका APAAR ID Generate हो गया है। इसके बाद, आप इस्तेमाल किसी आवेदन के साथ सफलतापूर्वक जमा कर सकते हैं।
APAAR ID के लिए पात्रता:
भारत का कोई भी नागरिक जो किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ रहा है, APAAR ID के लिए आवेदन कर सकता है। आयु सीमा आमतौर पर 5 वर्ष या उससे अधिक होती है।
इन चरणों का पालन करके आप आसानी से अपना APAAR ID बना सकते हैं।
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
1. APAAR ID क्या है?
APAAR यानी ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री, भारत के सभी छात्रों के लिए एक अनूठी पहचान संख्या है। यह एक तरह का डिजिटल आईडी कार्ड है जो छात्र की शैक्षणिक यात्रा को शुरू से अंत तक ट्रैक करता है।
2. APAAR ID क्यों जरूरी है?
APAAR ID छात्रों को कई फायदे प्रदान करता है, जैसे:
- एक राष्ट्रीय पहचान: यह एक राष्ट्रीय स्तर पर मान्य पहचान है।
- शैक्षणिक रिकॉर्ड: यह छात्र के सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड को एक जगह पर संग्रहित करता है।
- पारदर्शिता: यह शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाता है।
- सुविधा: छात्रों को भविष्य में कई दस्तावेजों को ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
3. APAAR ID किसके लिए है?
APAAR ID भारत के सभी छात्रों के लिए है, चाहे वे किसी भी स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हों।
4. APAAR ID कैसे बनाई जाती है?
आमतौर पर, APAAR ID स्कूल या कॉलेज द्वारा बनाई जाती है। छात्रों को कुछ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि जमा करने होते हैं।
5. APAAR ID बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, और स्कूल द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज।
6. अगर मेरा आधार कार्ड नहीं है तो क्या मैं APAAR ID बना सकता हूं?
नहीं, APAAR ID बनाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।
7. अगर मैं अपना स्कूल बदलता हूं तो मेरी APAAR ID क्या होगी?
आपकी APAAR ID नहीं बदलेगी। यह आपके साथ जीवन भर रहेगी।
8. APAAR ID कहां उपयोगी होगी?
APAAR ID का उपयोग उच्च शिक्षा में दाखिले, नौकरी के लिए आवेदन, और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए किया जा सकता है।
9. अगर मेरी APAAR ID खो जाती है तो क्या होगा?
आप अपने स्कूल या कॉलेज से संपर्क करके एक नई APAAR ID बनवा सकते हैं।
10. APAAR ID को कैसे सुरक्षित रखें?
अपनी APAAR ID को सुरक्षित रखने के लिए, आप इसे एक सुरक्षित जगह पर रख सकते हैं या डिजिटल रूप से संग्रहित कर सकते हैं।
हमें उम्मीद है कि इस जानकारी से आपको APAAR ID के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में मदद मिलेगी। ऊपर बताए गए चरणों का पालन करके आप आसानी से घर बैठे अपना APAAR ID बना सकते हैं। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है तो बेझिझक हमें ईमेल के माध्यम bihar.rtps.com@gmail.com पूछें। हमारी टीम आपको मदद करने के लिए हमेशा तैयार है।
क्या आपने अभी तक APAAR ID नहीं बनाया है? तो ऊपर दिए गए निर्देशों का पालन करके आज ही अपना APAAR ID और इस सुविधा का लाभ उठाएं। अगर आपको किसी भी तरह की सहायता चाहिए तो हमसे संपर्क करें।